भारत ने 12 साल का गतिरोध तोड़ा, कंबोडिया को हराया

( 6980 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 17 08:03

भारत ने 12 साल का गतिरोध तोड़ा, कंबोडिया को हराया नोम पेन्ह । भारत ने विदेशी जमीन पर पिछले 12 साल में कोई अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबाल मैच नहीं जीत पाने का गतिरोध बुधवार को तोड़ते हुए कंबोडिया को 3-2 से हरा दिया। भारत और कंबोडिया के बीच इस अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में दोनों टीमें आधे समय तक 1-1 से बराबर थी। भारत के लिए सुनील छेत्री ने 35वें, जेजे लालपेखलुआ ने 49वें और संदेश ¨झगन ने 52वें मिनट में गोल किए। कंबोडिया के लिए लेबोरेवी ने 36वें और चान वातानाका ने 62वें मिनट में गोल किए।भारतीय टीम ने विदेशी जमीन पर अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच जून 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ जीता था जब उसने मौजूदा टीम के मैनेजर षणमुगम वेंकेटश के नेतृत्व में पाकिस्तान को 1-0 से हराया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.