ब्राजील में भूमि अधिकार कार्यकर्ता की हत्या

( 3155 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Mar, 17 07:03

जोहान्सबर्ग। ब्राजील के एक अस्पताल में पांच बंदूकधारियों ने एक प्रमुख भूमि अधिकार कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि वह वहां पर पिछली हत्या की हुई कोशिश से उबर रहा था। उनके समर्थकों ने कहा कि ब्राजील में पैराडो स्टेट के इमारत में घुसकर दस लोगों ने वाल्डोमिरो कोस्टा परेरा की हत्या कर दी। कोस्टा परेरा भूमिहीन श्रमिक आंदोलन (एमएसटी) में एक कार्यकर्ता थे। वह अक्सर ब्राजील में भूमि सुधार के समर्थन में प्रदर्शन किया करते थे। शहर के महापौर डार्सी जोस लर्मन के बयान के मुताबिक कोस्टा परेरा एक दिन पहले उनके घर पर किये गये हमले में घायल हो गये थे। उनका इस अस्पताल में ईलाज चल रहा था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.