रामनवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर

( 3667 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 17 10:03

प्रतापगढ़| रामनवमी पर 4 अप्रैल को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विहिप प्रचार-प्रसार प्रमुख दीपक शाह ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर स्थानीय राम वाटिका में बैठक कर सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए अश्व, बानगियां, आकर्षक झांकियां, मोटरसाइकिल, भगवा पताका, डीजे, बैंड, ढोल नगाड़ो शहर में जगह-जगह स्वागत को लेकर जनसंपर्क किया जा रहा है। व्यायाम शालाएं भी भाग लेंगी।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.