भारत सोलर एनर्जी में यूके से काफी समृद्ध

( 2317 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Mar, 17 09:03

काेटा | काेटा यूनिवर्सिटी और रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग यूके के कॉलोर्बेशन में चल रहे न्यूटन भाभा प्रपोजल के तहत मंगलवार को प्रो. डगलस हैलीडे का लेक्चर हुआ। उन्होंने बताया कि भारत में सोलर एनर्जी की संभावनाएं यूके से काफी अधिक है। कोटा भी सोलर एनर्जी के क्षेत्र में काफी संपन्न है। आने वाले समय में इसी एनर्जी की जरूरत पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूके में धूप अधिक नहीं होने के कारण एनर्जी उत्पाद का मुख्य सोर्स थर्मल एनर्जी है। भारत में सोलर पीवी सिस्टम मोड से काफी बिजली उत्पादित की जा रही है। पिछले दिनों भी यूके से आए एक्सपर्ट ने यहां पर सोलर एनर्जी संभावनाओं पर लेक्चरर दिया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.