भारत में परमाणु संयंत्र पूरी तरह सुरक्षित

( 3571 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Mar, 17 08:03

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) के वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत में किसी भी परमाणु हादसे की आशंका बेहद कम है और देश के परमाणु रिएक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसलिए लोगों को विकिरण या अन्य किसी आशंका के चलते परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के प्रति शंकालु नहीं होना चाहिए।हाल में परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा मुंबई स्थित बार्क में परमाणु ऊर्जा पर आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में परमाणु वैज्ञानिकों ने कहा कि परमाणु संयंत्रों के आसपास के लोगों को विकिरण या किसी हादसे की आशंका को लेकर भयभीत नहीं होना चाहिए, क्योंकि देश के परमाणु प्रतिष्ठान पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनसे होने वाला विकिरण नियत सीमा से भी सैकड़ों गुना कम होता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.