9 दिवसीय श्रीराम कथा के तहत निकाली पोथी यात्रा

( 5439 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 17 10:03

धरियावद | श्रीराम सेवा ट्रस्ट अयोध्या के गौ भक्त संत पवन तिवारी महाराज के मुखारविंद से 9 दिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा एवं प्रेम यज्ञ पोथी यात्रा के साथ शुरू हुए। इस दौरान पोथी सीर पर लिए भंवरसिंह सबसे आगे, संत पवन तिवारी सभी को आशीर्वाद देते चल रहे थे। यात्रा में विभिन्न समाज के धर्मप्रेमी केसरिया झंडे लेकर श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा खत्री मोहल्ला स्थित दीप वाटिका पहुंची, पहले दिन श्रीराम के बारे में बताया गया। उल्लेखनीय है कि श्रीराम कथा के तहत आगामी 25 मार्च तक रोजाना शाम 6 बजे से कथा होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.