गोवंश तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा

( 3343 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Mar, 17 10:03

पंडेर | पुलिस ने गोवंश तस्करी के वारंटी को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक दुर्गा लाल मीणा ने बताया कि किशन लाल पुत्र रामा बंजारा निवासी पलासेड़ का झोपड़ा (पारोली) वर्ष 2015 में गोवंश तस्करी के मामले में फरार था। जिसे कांस्टेबल महेश कुमार शर्मा ने रामगढ़ (मसूदा अजमेर) से दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने पर जेल भेज दिया गया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.