महिलाओ को किया मुख सवास्थ्य के प्रति जागरूक

( 20044 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Mar, 17 16:03

महिलाओ को किया मुख सवास्थ्य के प्रति जागरूक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पेसिफिक डेंटल कॉलेज ,देबारी एवं आई.डी.ए.उदयपुर ब्रांच के संयुक्त तत्वाधान में विविध कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। बंजारा बस्ती ,सेक्टर -5 से तीस महिलाओं को पसिफिक डेंटल कॉलेज लाकर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति (प्रो.)हरविन्दर सोनी ,वुमन डेवलपमेंट सेल ,पसिफिक यूनिवर्सिटी रही। श्रीमती सोनी ने महिलाओं व दंतचिकित्सालय की छात्राओं के समक्ष महिलाओं के समाज में अधिकारों एवं उनकी पहचान से सम्बंधित विचार व्यक्त किए। उसके पश्चात सभी महिलाओं का सम्पूर्ण निशुल्क दन्त परिक्षण एवं इलाज किया गया। साथ ही निशुल्क टूथब्रश एवं टूथपेस्ट वितरित किए गए। महिलाओं में होर्मोन्स से होने वाले बदलाव जैसे की यौवन गर्भधारण ,रजोनिवृति ,मासिकधर्म ,इत्यादि के मुखसवास्थ्य पर होने वाले प्रभावों से सम्बंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ.नागेश भट्ट , आई.डी.ए.उदयपुर ब्रांच सेक्रेटरी डॉ.कैलाश असावा एवं डॉ.मृदुला टांक मौजूद रहे।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.