म्यूजिकल प्रतियोगिता में नवीन और लक्ष्य को मिला पहला स्थान

( 3587 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 11:02

कोटा | किशोरपुरा स्थित हाड़ौती बाल विद्या भवन सेकंडरी स्कूल में बाल अठखेलियां 2017 साहित्यिक सांस्कृतिक सप्ताह का शुभारंभ निदेशक आरपी गुप्ता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी साक्षरता ने किया। उन्होंने शिक्षा के साथ सह शैक्षिक कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई।
यहां आयोजित म्यूजिकल प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा के नवीन और एलकेजी कक्षा के लक्ष्य सिंह प्रथम, चित्रकला में अलहसन मयंक, सुलेख प्रतियोगिता में संगीता प्रथम स्थान पर रही। प्राचार्य निहाल सिंह एवं कार्यक्रम संयोजिका राधे गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बैलून रेस तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.