बस्ती में वस्त्र खिलौने बर्तनों का वितरण

( 5454 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 11:02

अजमेर | सेवा भारती अपना अजमेर संस्था ने सोमवार को पंचशील लुहार बस्ती में वस्त्र, खिलौने बर्तनों बांटे। सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्र हमें देता है सब कुछ, हमें भी तो कुछ देना सीखे। अपना अजमेर के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि नेकी की दीवार पर रोजाना लगभग 500 कपड़े, खिलौने, किताबें बर्तन जूते इत्यादि आते है।
संस्था की ओर से बताया गया कि नेकी की दीवार का एक ही मकसद है कि जिनके पास अतिरिक्त है, वह नेकी की दीवार पर छोड़ जाएं और जिसके पास नहीं है, वे दीवार से आकर ले जा सकते हैं। संपर्क प्रमुख विनीत लोहिया ने कहा कि कुछ सामग्री प्रति माह अतिरिक्त प्राप्त होती है, उसे छोटी बस्तियों में पहुंचाने का काम संस्था कर रही है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.