फार्मा उद्योग का विस्तार

( 3673 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 10:02

नई दिल्ली । घरेलू फार्मा उद्योग का आकार मौजूदा 36.7 अरब डालर से बढ़कर वर्ष 2020 तक 55 अरब डालर पर पहुंचने की उम्मीद है। उद्योग संगठन एसोचैम ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट के साथ किए गए एक संयुक्त अध्ययन की रिपोर्ट में यह बात कही है। उसने कहा कि वर्ष 2020 तक देश में फार्मा उद्योग के विकास की रफ्तार 15.92 फीसद सालाना रहने की उम्मीद है। वर्ष 2005 से 2016 के बीच यह 17.46 फीसद सालाना की दर से बढ़ा है। वर्ष 2005 में इसका आकार छह अरब डालर था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.