नाव्रे की नोबेल समिति की प्रमुख का निधन

( 4040 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 09:02

ओस्लो । नाव्रे की नोबेल समिति की प्रमुख कासी कुलमान फाइव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 65 साल की थीं। साल 2014 में कुलमान के स्तन कैंसर की चपेट में आने का पता चला था और इसके बाद से उनका उपचार चल रहा था। धीरे-धीरे उनकी हालत खराब होती चली गई और पिछले साल वह कई कार्यक्र मों में शामिल नहीं हो सकीं। नाव्रे की प्रधानमंत्री एरना सोलबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, वह कई युवा महिलाओं के लिए आदर्श थीं। कुलमान 2003 में नाव्रे की नोबेल समिति की सदस्य बनीं थी और 2015 में प्रमुख निर्वाचित हुई थीं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.