अलगाववादियों ने शुक्रवार की हड़ताल रद्द की

( 4448 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 09:02

श्रीनगर। अलगाववादियों ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर शुक्र वार को बुलाई गई आम हड़ताल को रद्द करते हुए कहा कि इस संबंध में कश्मीरी पंडित समुदाय के आग्रह के बाद यह फैसला किया गया। सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत धड़े के प्रवक्ता अयाज अकबर ने कहा, शुक्र वार की हड़ताल को रद्द कर दिया है क्योंकि हमारे कश्मीरी पंडित भाई उस दिन महाशिवरात्रि मनाएंगे। अकबर ने कहा कि कई कश्मीरी पंडितों ने अलगाववादी नेतृत्व से 24 फरवरी को त्यौहार के मद्देनजर हड़ताल के आह्वान पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था। इसके बाद यह फैसला किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.