शर्मा बायोवेड फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित

( 25463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Feb, 17 08:02

कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा बायोवेड फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित

 शर्मा बायोवेड फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित उदयपुर .महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमा शंकर शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर “बायोवेड ऑनोरेरी फैलोशिप अवार्ड - २०१७“ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान कृषि व विशेष रूप से आर्थिक कीट विज्ञान के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।


प्रो. उमा शंकर शर्मा को यह पुरस्कार १९ फरवरी २०१७ को इलाहाबाद में आयोजित १९वीं भारतीय कृषि वैज्ञानिक एवं किसान काँग्रेस के उद्घटन सत्र में बायोवेड रिसर्च सोसायटी के अध्यक्ष डा. एस.डी. मिश्रा व बायोवेड कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान, इलाहाबाद के निदेशक डा. बृजेश द्विवेदी ने प्रदान किया। इस किसान काँग्रेस का आयोजन बायोवेड कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान, इलाहाबाद द्वारा हरित अर्थव्यवस्था एवं मूल्य संवर्धन तकनीक द्वारा कृषि में युवाओं की सहभागिता बढाने की थीम पर १८-१९ फरवरी २०१७ को इलाहाबाद में किया गया था।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.