चीनी का उत्पादन 15 फीसद घटा

( 5676 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

महाराष्ट्र और कर्नाटक में गन्ना उत्पादन कम होने से चालू पेराई सत्र में चीनी का उत्पादन अभी एक करोड़ 46 लाख 70 हजार टन के स्तर पर है जो पिछले सत्र की अवधि की तुलना में 14.67 फीसद कम है। पिछले साल इसी दौरान उत्पादन एक करोड़ 73 लाख 30 हजार टन था।निजी चीनी मिलों के संगठन इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने चालू पेराई सत्र 2016-17 (अक्टूबर-सितम्बर) में चीनी के उत्पादन का अनुमान घटा कर 2.13 करोड़ टन कर दिया है। संगठन ने पहले अनुमान लगाया था कि इस वर्ष 2.34 करोड़ टन चीनी उत्पादन होगा। उत्तर प्रदेश इस बार 15 फरवरी तक 54 लाख टन उत्पादन के साथ पहले नंबर पर है। पिछले सत्र में प्रदेश में इस अवधि में 45.5 चीनी उत्पादन हुआ था। इसी दौरान महाराष्ट्र में उत्पादन 20.2 लाख टन रहा जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 32.3 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.