खरीद के नियम सख्त होंगे

( 9116 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

खरीद के नियम सख्त होंगे नई दिल्ली। आगामी एक अप्रैल से दो लाख रपए से अधिक के आभूषणों की खरीद पर एक फीसद का स्रेत पर कर यानी टीसीएस देना होगा। अभी तक इसकी मौजूदा सीमा पांच लाख रपए है। वित्त विधेयक 2017 पारित होने के बाद आभूषण भी सामान्य वस्तुओं की श्रेणी में आ जाएंगे जिन पर दो लाख रपए से अधिक की खरीद पर एक फीसद टीसीएस देना होता है। इस विधेयक में टीसीएस के लिए पांच लाख रपए से अधिक के आभूषणों की खरीद की सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि 2017-18 के बजट में तीन लाख रपए से अधिक के नकद सौदों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.