इनविट फंड को मंजूरी

( 7308 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

नई दिल्ली। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित निवेश ट्रस्ट आईआरबी इनविट फंड को आईपीओ के जरिए 4300 करोड़ रपए जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। हालांकि सेबी ने इंडिया ग्रिड ट्रस्ट तथा रिलायंस इंफ्रा इनविट फंड से प्रस्तावित आईपीओ के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। आईआरबी इनविट फंड ने सितम्बर 2016 में दस्तावेजों का मसौदा जमा किया और नौ फरवरी को सेबी की टिप्पणी प्राप्त हुई जो किसी भी इकाई के लिए इश्यू जारी करने के लिए जरूरी है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.