ब्रिटेन में सिख को कार्यस्थल पर कृपाण रखने की इजाजत

( 6186 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

ब्रिटेन में एक अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार कंपनी में काम करने वाले सिख व्यक्ति को कार्यस्थल पर कृपाण धारण करने की इजाजत मिल गई है, हालांकि शुरुआत में उसे मना कर दिया गया था। सिखों की प्रतिनिधि संस्था ‘‘सिख काउंसिल’ ने इस सिख कर्मचारी की तरफ से मामले में दखल दिया। संस्था ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी धार्मिक आस्था से संबंधित विषय के बारे में जानकारी दी और फिर कंपनी ने कार्यस्थल पर कृपाण धारण करने की इजाजत देने की नीति को अपनाया। सिख काउंसिल के सचिव जगतार सिंह ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े बहुराष्ट्रीय संगठनों में भी इस तरह के मामले अभी होते हैं। बहरहाल, हम खुश हैं कि अब सिख काम करते समय भी अपनी आस्था का अनुपालन कर सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.