श्रीलंका में नौका में सवार 11 लोग डूबे

( 6149 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

कोलंबो। श्रीलंका के दक्षिणपश्चिमी तट के निकट एक नौका डूबने से उस पर सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 19 अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। यह दुर्घटना राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर दक्षिण कालूतारा जिले से लगे तट के निकट हुई। यह नौका बेष्चसलस कस्बे से पास के एक स्थल तक एक धार्मिक जुलूस का हिस्सा थी। दुर्घटना तब हुई जब लोग नौका पर तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। 19 अन्य लेगों को बचाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.