मुंबई में मदर मैरी की प्रतिमा से तोड़ फोड़

( 3872 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Feb, 17 07:02

मुंबई । मुंबई के उपनगर कुर्ला में आज तड़के अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को कथित रूप से अपवित्र कर दिया, जिसके कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने बताया कि कुर्ला में सड़क किनारे मौजूद मदर मैरी के प्रतिमा स्थल को तड़के करीब चार बजे अपवित्र किया गया। घटना के चलते इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस नाराज स्थानीय लोगों को शांत करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की भी कोशिश की। एक फुटेज से वे तीन व्यक्तियों की तस्वीरें पाने में सफल रहे जो कथित रूप से घटनास्थल के पास एक बाइक पर सवार होकर जाते दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि दोषियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.