‘न्यूटन’ ने ‘बर्लिन फिल्म महोत्सव’ में कला सिनेमा का सम्मान जीता

( 10649 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Feb, 17 12:02

‘न्यूटन’ ने ‘बर्लिन फिल्म महोत्सव’ में कला सिनेमा का सम्मान जीता मुंबई: राजकुमार राव और अंजलि पाटिल अभिनीत राजनीतिक व्यंज्ञात्मक फिल्म ”न्यूटन” ने 67वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में अपने वल्र्ड प्रीमियर पर उसके फोरम खंड में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ आर्ट सिनेमा (सीआईसीएई) पुरस्कार जीता है। राव ने ट्विटर पर इस खबर को साझा कर अमित मासुरकर निर्देशित इस फिल्म की पूरी टीम को बधाई दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ”इसे बताते हुए काफी खुशी हो रही कि ‘न्यूटन’ ने बर्लिन के फोरम सेक्शन में कला सिनेमा का पुरस्कार जीत लिया है। पूरी टीम को बधाई” इस फिल्म की कहानी मध्य भारत के एक संघर्षपूर्ण जंगल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक नौसिखिये क्लर्क के इर्दगिर्द घूमती है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश करता है।

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी है। 2014 में आयी फिल्म ”सुलेमानी कीड़ा” से प्रसिद्धि पाने वाले निर्देशक अमित मासुरकर ने इससे पहले पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें लगा कि सिर्फ राव ही इस किरदार के साथ न्याय कर सकता है। उन्होंने कहा, ”राजकुमार बहुत ही समर्पित इंसान है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.