श्रीनाथजी प्रभु का 343वां पाटोत्सव आज

( 4815 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 17 11:02

नाथद्वारा । पुष्टिमार्गीयसंप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में शनिवार फाल्गुन कृष्ण सप्तमी पर श्रीनाथजी प्रभु का 343 वां पाटोत्सव पुष्टि परंपरानुसार मनाया जाएगा। पाटोत्सव पर बाल स्वरूपों को अनूठा शृंगार अंगीकार कराया जाएगा। शनिवार को पाटोत्सव से हवेली में रसिया गान भी शुरू हो जाएगा। ब्रजवासी सेवक डफ की थाप पर रसिया गान करेंगे। उल्लेखनीय है कि विक्रम संवत 1728 फाल्गुन कृष्ण सप्तमी 20 फरवरी 1672 ईस्वी को श्रीनाथजी प्रभु नाथद्वारा में पाट पर बिराजे थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.