जोधपुर के दो औषधि नियंत्रण अधिकारी एपीओ

( 4326 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 17 11:02

जोधपुर| चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर जोधपुर के दो औषधि नियंत्रण अधिकारियों को एपीओ किया है। वहीं दो एडीसी अधिकारियों का पदस्थापन भी किया गया है। इनमें लतीसा अछवानी और चैतन्य प्रकाश को एपीओ किया है। दोनों का एपीओ के दौरान कार्यालय जयपुर रहेगा। विभाग के आदेशानुसार एडीसी मनीष गुप्ता को टोंक और एडीसी भरत गोस्वामी को सवाईमाधोपुर पदस्थापन किया गया है। ड्रग कंट्रोलर अजय पाठक ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टिकोण को देखते हुए जोधपुर के दो अधिकारियों सहित कुल चार अधिकारियों को एपीओ किया गया है। दो एडीसी अधिकारियों को टोंक सवाईमाधोपुर लगाया है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.