विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

( 3839 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 17 11:02

जोधपुर | झंवरथाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के पिता ने उसके पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।
झंवर थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि सुथारों की ढाणी झंवर निवासी केनाराम पुत्र रामाराम सुथार ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी सुशीला की शादी करीब पांच साल पूर्व राणों की ढाणी झंवर निवासी सोहनलाल पुत्र मदनलाल सुथार के साथ हुई। पति-पत्नी में अनबन के चलते सुशीला पिछले डेढ़-दो साल से पीहर में रह रही थी और उसने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा रखा था। सुशीला को उसका पति ससुराल अपने साथ ले जाना चाहता था, जबकि सुशीला उसके साथ रहने को इच्छुक नहीं थी।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.