कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर युवाओं को बनाया सक्षम : कुमार संतोष

( 3407 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Feb, 17 11:02

रोजगार प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न सम्पन्न

बाडमेर | केयर्न इंडिया के सहयोग से आई.एल.एफ.एस. द्वारा संचालित रोजगार प्रशिक्षण शाला का रामसर के पादरिया गांव में सम्पन्न हुआ।
रामसर विकास अधिकारी अधिकारी हनुवीरसिह ने बताया कि केयर्न इंडिया के सहयोग से आई.एल.एफ.एस. द्वारा संचालित रोजगार प्रशिक्षण शाला का समापन शुक्रवार को हुआ जिसमें सहायक राजमिस्त्री के रूप में २ माह प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके ५० महिलाओं व पुरूषो को प्रमाण-पत्र दिये गये।
केयर्न के कार्यक्रम अधिकारी कुमार संतोष ने बताया कि सभी प्रशिक्षुओं को कौशल विकास की सम्पूर्ण ट्रेनिगं देकर स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाया गया। समापन समारोह में पंचायत समिति रामसर के विकास अधिकारी हनुवीर सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार अवसरों के लिए प्रेरित किया।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.