स्व. सुरेश पालीवाल की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

( 6978 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 17 19:02

उदयपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा शहर कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. सुरेश पालीवाल की पुण्यतिथि पर आज शुक्रवार को प्रात: 11 बजे अशोक नगर स्थित विज्ञान समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर स्व. पालीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शीला पालीवाल, भाई राजेन्द्र-इन्द्रा पालीवाल, पुत्र सौरभ-नेहा पालीवाल, लोकेन्द्र-भूमिका पालीवाल एवं पौत्र प्रियहान ने दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सौरभ पालीवाल ने स्व. पालीवाल जी द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके शिक्षा एवं समाज हित में पड़े अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गजेन्द्र सिंह शक्तावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, भाजपा नेता मांगीलाल जोशी, प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा, डॉ. अरविन्दर सिंह, गणेश डागलिया, कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, किशन त्रिवेदी, डॉ. राव कल्याण सिंह, अर्जुन राजोरा, यशवंत सालवी, महेन्द्रपाल छाबड़ा, राजेन्द्र सिंह राठौड़, विजय पारीक, प्रकाश पानेरी, आई. के. जोशी, विनोद जैन सहित शिक्षाविद्, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
पुष्पांजलि कार्यक्रम का संयोजन एनएसयूआई अध्यक्ष रोहित पालीवाल ने किया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.