ल्यूब्रिजॉल और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज में गठबंधन

( 5726 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Feb, 17 14:02

ल्यूब्रिजॉल और फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज में गठबंधन उदयपुर। सीपीवीसी कंपाउंड के आविष्कारक एवं दुनिया में सबसे बडे विनिर्माता ल्यूब्रिजॉल कॉर्पोरेशन और भारत की अग्रणी पीवीसी पाइप्स एवं फिटिंग्स विनिर्माता फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लि. ने गठजोड की घोषणा की है। इस फ्लोगार्ड प्रोसेसर अनुबंध के अंतर्गत, भारत में फिनोलेक्स फ्लोगार्ड॰ प्लस पाइप्स एवं फिटिंग्स का उत्पादन किया जायेगा। इस उत्पाद को फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज द्वारा बाजार में मार्च 2॰17 के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जायेगा और यह भवन एवं निर्माण उद्योग की जरूरतों की पूर्ति करेगा।
ल्यूब्रिजॉल ऐडवांस्ड मैटेरियल्स इंडिया प्रा.लि. के प्रबंध निदेशक मैथ्यू टिमन्स ने कहा कि ल्यूब्रिजॉल भारत के गर्म एवं ठंडे वाटर प्लम्बिंग बाजार को सेवायें प्रदान करने के लिए उच्चतम गुणवत्ता के सीपीवीसी कंपाउंड की आपूर्ति के लिए समर्पित है। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज के साथ हमारी साझेदारी गुणवत्तापूर्ण सीपीवीसी पाइप्स एवं फिटिंग्स के महत्व की जरूरत पर जोर देती है। इन उत्पादों को ल्यूब्रिजॉल द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले समय परीक्षित सीपीवीसी कंपाउंड्स से बनाया जाता है। जनवरी 2॰16 से, हम दाहेज, गुजरात में आधुनिकतम संयंत्र में इन विश्वस्तरीय सामग्रियों का निर्माण कर रहे हैं। फिनोलेक्स के साथ हमारा गठजोड देशभर में फिनोलेक्स के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से भारत में विश्वसनीयता पदान करने की फ्लोगार्ड की प्रतिबद्धता को और सुदृढ करेगा। फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज लि. के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रकाश छाबडिया ने कहा कि हम ल्यूब्रिजॉल के साथ सहयोग के माध्यम से प्लम्बिंग उद्योग को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह भारतीय बाजार में ‘भारत निर्मित’ गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को उपलब्ध कराने की फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज की संस्कृति के अनुरूप है। हमें कंपाउंडिंग में ल्यूब्रिजॉल की वैश्विक विशेषज्ञता का पूरा भरोसा है और हम प्लम्बिंग उद्योग को धातु-आधारित से सीपीवीसी-आधारित पाइपिंग में बदलने के लिए उनकी प्रशंसा करते हैं। फ्लोगार्ड के कच्चे माल एवं सपोर्ट के साथ, भारतीय बाजारों के लिए सर्वोत्कृष्ट उत्पादों को प्रदान करने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड और सुदृढ हुआ है। हम एक सफल साझेदारी की कामना करते हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.