वेतनमान की मांगों को लेकर जिला कर्मचारी महासंघ का धरना

( 5922 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 17 09:02

काेटा | राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय निर्णय के अनुसार 7 वें वेतनमान सहित सात सूत्रीय मांग को लेकर बुधवार को प्रदेश मंत्री सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना दिया गया। जिला महामंत्री रविंद्र जीत सिंह भाटिया प्रदेश महामंत्री देवलाल गोचर ने धरने में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 7 वां वेतनमान लागू किया गया था। धरने में महासंघ जिला बूंदी के अध्यक्ष मेघ वाहन सिंह, शिक्षक संघ के संभाग संगठन मंत्री महेश यार्मा, शिक्षक संघ अध्यक्ष योगेश शर्मा, शिक्षक संघ के मंत्री बुद्धिप्रकाश शर्मा, महासंघ बारां अध्यक्ष देवकीनंदन चतुर्वेदी और शिक्षक संघ अध्यक्ष बृज गोविंद टेलर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.