मुकुल कपूर विभागीय अध्यक्ष नियुक्त

( 3378 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Feb, 17 09:02

अजमेर| राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा अजमेर में माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय से दो वरिष्ठ मंत्रालयिक कर्मचारियों की महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई है। उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा अजमेर मंडल के कार्यालय में कार्यरत मुकुल कपूर को जिला शाखा में शिक्षा विभाग के विभागीय अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं मंडल कार्यालय के ही कार्यालय सहायक चेतन कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। राजकीय उमा विद्यालय दादिया में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत रोबिन मैंसी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.