पंचायत सहायक भर्ती में नियमानुसार आरक्षण की मांग

( 13993 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 17 09:02

हनुमानगढ़ | पंचायती राज विभाग की ओर से पंचायत सहायक नियुक्ति में नियमानुसार आरक्षण देने की मांग को लेकर डॉ. अंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से मंगलवार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रवि मेघवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर की जाने वाली भर्ती के नियम स्पष्ट नहीं हैं। इसमें संविधान के अनुसार दिए गए आरक्षण का भी जिक्र नहीं है। भर्ती नियमों में एससी, एसटी, ओबीसी, महिला दिव्यांग आवेदकों के लिए आरक्षण के संबंध में नियम स्पष्ट नहीं किए गए हैं। मेघवाल ने बताया कि नियम स्पष्ट होने पर पंचायत स्तर पर रसूखदार लोगों का प्रभाव रहेगा और संस्था प्रधान दबाव में चयन करेंगे। इसलिए संगठन की ओर से भर्ती प्रक्रिया के नियम स्पष्ट करने नियमानुसार आरक्षण देने की मांग की गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.