विश्व शांति महायज्ञ 18 से

( 4032 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 17 08:02

धरियावद| सकल दिगंबर जैन समाज बीसा नरसिंहपुरा समाज धरियावद ने भगवान आदिनाथ स्वामी जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव और विश्व शांति महायज्ञ 18 से 22 फरवरी तक रावला बाग स्थित मैदान में आचार्य सुनीलसागरजी महाराज ससंघ 51 पिच्छी के पावन सानिध्य और संहितासुरी शिरोमणि प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन की अगुवाई में महोत्सव होगा। कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को भूमि शुद्धिकरण और घटयात्रा, ध्वजारोहण, आचार्य श्री का ससंघ प्रवचन सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 19 फरवरी को जुलूस, भगवान ऋषभदेव का जन्मोत्सव, 20 फरवरी को अभिषेक नित्याचर्जन, 21 फरवरी को विमान शुद्धि घटयात्रा, वेदी वास्तु और शुद्धि, 22 फरवरी को मंदिर की मुख्य वैदी पर भगवान को विराजमान किया जाएगा, कलशारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रमो के साथ समापन होगा।
नव निर्मित मंदिर की भव्य सजावट की गई तथा नगर में घर-घर विद्युत सज्जा करते हुए स्वागत द्वार लगाए जा रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.