घरों और दुकानों पर नगर पालिका लगाएगी नेम प्लेट

( 3887 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 17 08:02

जहाजपुर | कस्बे में मकानों दुकानों के बाहर नगरपालिका नेम प्लेट लगाएगी। इसका शुल्क 30 रुपए लिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा ईओ ने बताया कि स्वायत शासन विभाग के निर्देश पर घरों दुकानों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने मानव एजुकेशनल एण्ड हेल्थ रिचर्स संस्थान नीमका थाना सीकर को सर्वे के लिए अधिकृत किया है। सर्वे के बाद पहचान के लिए एल्युमिनियम की नेम प्लेट लगाई जाएगी। संस्था द्वारा आधारकार्ड, राशन कार्ड, भामाशाह, पेंशन सीडिंग, बैंक खाता, शौचालय है या नहीं आदि जानकारी ली जाएगी। सर्वे में यह जानकारी भी लेंगे कि किस घर में किराएदार रहते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.