वेदपीठ पर महाशिवरात्रि को ७३ हजार पार्थिव शिवलिंग का होगा महारूद्राभिषेक

( 5615 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Feb, 17 07:02

निम्बाहेडा/ मेवाड के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्ला जी वेदपीठ परिसर में महाशिवरात्री पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वेदपीठ के प्रवक्ता ने बताया कि भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए २४ फरवरी को ठाकुर जी की संध्या महाआरती के पश्चात वेदपीठ परिसर में सम्वत २०७३ के अंतिम चरण में ७३ हजार पार्थिव शिवलिंग, १०८ पारद शिवलिंग तथा १०८ एक मुखी रूद्राक्ष का महारूद्राभिषेक किया जाएगा। इस दौरान भगवान शिव की विशेष आराधना के उद्देश्य से उनके पंचाक्षरी मंत्र का एक पुनश्चरण यानि पांच लाख जाप शिव भक्तों द्वारा किये जाएगें वहीं ईश्वर द्वारा प्रदत्त २१ प्रकार के पदार्थों से एवं द्रव्यों से भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान आशुतोष का विशेष अभिषेक तथा इतने ही पदार्थों से सहस्त्रार्चन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि शिव आराधना के महारूद्राभिषेक में भाग लेने वाले यजमानों को एक मुखी रूद्राक्ष पूजा अर्चना के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वेदपीठ के न्यासियों, कल्याण भक्तों, शिव भक्तों, आचार्यों, बटुको, वीर एवं वीरागंनाओं द्वारा महाशिवरात्री पर्व को कल्याण नगरी का विशेष अनुष्ठान पर्व बनाने के लिए हर संभव तैयारी की जा रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.