बार ऐसोशियेशन की आम सभा का आयोजन

( 5259 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 17 08:02

बीकानेर | बार ऐसोशियेशन की ओर से सोमवार को चुनाव-2017 के लिए आम सभा का आयोजन मुख्य बार रूम में किया गया। महासचिव रघुवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आम सभा के दौरान अध्यक्ष कमलनारायण पुरोहित ने बताया कि पूर्व घोषित चुनाव उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिए गए है। इस निर्णय के कारण बीकानेर बार के चुनाव किस नियम के तहत करवाए जाए जिस पर निर्णय लेने के लिए आम सभा आयोजित की गई है। आम सभा में सभापति सच्चिदानंद आचार्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एक ही पद अध्यक्ष का चुनाव कराए जाने का निर्णय लेने के साथ ही मुमताज अली भाटी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.