तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

( 2791 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 17 08:02

बीकानेर | एकलव्य तीरंदाजी एकेडमी की ओर से आयोजित तीरंदाजी प्रशिक्षण शिविर मिशन-30 का आगाज सोमवार को किया गया। एकेडमी अध्यक्ष अनिल जोशी ने बताया कि ब्रह्म बगीचा में आयोजित शिविर का उद्घाटन कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल हर्ष तोलाराम पेड़ीवाल ने तीर चलाकर किया। इस मौके पर अतिथियों ने प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे प्रशिक्षण शिविरों को उपयोगी बताया। अनिल जोशी ने बताया कि शिविर प्रतिदिन दोपहर 4.30 से 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर प्रशिक्षक मार्कण्डेय पुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.