रोड अण्डर ब्रिज कार्य के कारण यातायात प्रभावित

( 8113 बार पढ़ी गयी)
Published on : 14 Feb, 17 08:02

१४ फरवरी को इस खण्ड में संचालित गाडियॉ होगी रद्द/आंशिक रद्द/ पुनः निर्धारित /रेगुलेट रेलसेवाएंे

रेलवे प्रशासन द्वारा पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल के महसाना-पालनपुर रेल खण्ड के मेहसाना-भाडूं मोटी दाऊ स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या २१० पर रोड अण्डर ब्रिज कार्य किया जायेगा। इस कार्य के कारण दिनांक १४.०२.१७ (मंगलवार) को इस खण्ड में रेल यातायात बन्द रहेगा। ब्लॉक के कारण इस रेलखण्ड पर संचालित रेल सेवाऐं प्रभावित रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंफ अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण दिनांक १४.०२.१७ को रेलसेवाऐं निम्नानुसार प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या ७९४३७, मेहसाना-आबूरोड डेमू रेलसेवा दिनांक १४.०२.१७ को रद्द।
गाडी संख्या ७९४३८, आबूरोड-मेहसाना डेमू रेलसेवा दिनांक १५.०२.१७ को रद्द।
आंशिक रद्द रेलसेवाऐं
गाडी संख्या ५४८०३, जोधपुर-अहमदाबाद सवारी गाडी, दिनांक १४.०२.१७ को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली आबूरोड-अहमदाबाद स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। जोधपुर-आबूरोड के मध्य संचालित की जायेगी।
गाडी संख्या ५४८०५, अहमदाबाद-जयपुर सवारी गाडी दिनांक १४.०२.१७ को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वाली अहमदाबाद-आबूरोड के मध्य रद्द रहेगी। आबूरोड-जयपुर मध्य संचालित की जायेगी।


पुनः निर्धारित रेलसेवाऐं (त्मेबीमकनसपदह ज्तंपदे)
गाडी संख्या १२५४८, अहमदाबाद-आगराफोर्ट एक्सप्रेस दिनांक १४.०२.१७ मंगलवार को अपने निर्धारित समय से ०२ घण्टे २० मिनट देरी से संचालित की जायेगी।
गाडी संख्या १२९५७, अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दिनांक १४.०२.१७ मंगलवार को अपने निर्धारित समय से ०१ घण्टे ५० मिनट देरी से संचालित की जायेगी।
गाडी संख्या १२९१५, अहमदाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस दिनांक १४.०२.१७ मंगलवार को अपने निर्धारित समय से ०१ घण्टे ३० मिनट देरी से संचालित की जायेगी।
रेगुलेट रेलसेवाऐं
गाडी संख्या १९७०८, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक १४.०२.१७ मंगलवार को आबूरोड स्टेशन पर ०१ घण्टे रेगुलेट रहेगी।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.