सूने घर से 8 लाख के गहने-नकदी चोरी

( 7352 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 17 16:02

कोटा/ जवाहरनगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर प्रथम स्थित एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। वारदात से पहले चोरों ने मकान की रेकी की और दिनदहाड़े मकान में घुस गए। चोरों ने पहले गेट तोड़ा और चाबी से अलमारी खाेलकर 8 लाख रुपए का सोना, नकदी अन्य सामान चुराकर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महावीर नगर प्रथम निवासी सुरेन्द्र कुमार सिंघल ने बताया कि वो राज्य बीमा विभाग में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी देवेश सिंघल मंडाना गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में प्रिंसिपल हैं। गुरुवार दोपहर दोनों अपने-अपने ऑफिस गए हुए थे और ऊपर की मंजिल पर किराएदार थे। दोपहर करीब 1 बजे चोर घर के साइड वाले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने आलमारी के कुंदे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनको कुछ देर बाद वहां पर चाबी मिल गई।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.