अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी

( 3861 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 17 15:02

बीकानेर/ उच्चन्यायालय से रोक हटने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं होने से नाराज नवचयनित व्याख्याताओं का अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी शिक्षा निदेशालय के सामने जारी रहा।
सुबह करीब दस बजे अनशन पर बैठे सुनील कुमार और दोपहर 12 बजे अजय शर्मा की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जबरन उठाकर उपचार के लिए पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। नवचयनित व्याख्याता संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद पन्नू ने आरोप लगाया कि शिक्षा निदेशालय जानबूझ कर नियुक्ति में विलंब कर रहा है। जिससे अभ्यर्थियों को बेवजह परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आठ विषयों के चयनित व्याख्याताओं को पूर्व में नियुक्ति दी जा चुकी है। जबकि शेष रहे 11 विषयों में चयनितों को नियुक्ति मिलनी बाकी है। उन्होंने बताया सोमवार से शिक्षा निदेशालय के सामने महापड़ाव शुरू किया जाएगा। विभिन्न जिलों से चयनित अभ्यर्थी बीकानेर पहुंचेंगे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.