रात को चली हवा से ठंडक बरकरार

( 5506 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Feb, 17 15:02

बीकानेर/ बीतेसालों की तरह इस साल फरवरी राहत दे रही है। अमूमन 15 फरवरी के बाद सर्दी विदा होने लगती है लेकिन इस साल हवा के रुख में हो रहे बदलाव से अभी भी ठंडक बरकरार है। बीती रात फिर से हवा का रुख बदला। उत्तरी-पूर्वी हवा पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली तो ठंडक का अहसास कुछ ज्यादा हुआ। बीती आधी रात से हवा का रुख उत्तरी हुआ ताे सुबह भी सर्द अहसास ज्यादा हुआ। दिन में धूप निकली। दोपहर में तेज धूप होने की वजह से दिन का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम को फिर से सर्दी बढ़ी। गर्म कपड़े अभी भी दिन में भी लोग उतार नहीं पा रहे हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.