एमजी कॉलेज में व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

( 35924 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Feb, 17 22:02

न्यवाद की रस्म डॉ. कीर्ति माथुर ने अदा किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. फरहत बानो, डॉ. मनीषा चौबीसा, डॉ. संध्या पठाानिया, डॉ. सोफिया नलवाया आदि उपस्थित थे।

एमजी कॉलेज में व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
उदयपुर.राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर विस्तार व्याख्यान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. विजयालक्ष्मी चौहान रही। डॉ. चौहान ने महिलाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शिप्रा लवानिया ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। उपाचार्य डॉ. ऋतु मथारु ने राष्ट्र निर्माण मॉँ की भूमिका को अहम बताया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने परिवार और समाज में महिला की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत सत्र पर्यन्त आयोजित की गई प्र्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किये गये। निबन्ध प्रतियोगिता मंजु यादव प्रथम, कोमल कंवर राठौड़ द्वितीय व जमना लोहार तृतीय स्थान पर रहीं। कविता प्रतियोगिता में मंजु यादव प्रथम, कविता सालवी द्वितीय व कविता कुमारी मीणा तृतीय स्थान पर रही। पोस्टर प्रतियोगिता में जया सालवी प्रथम, ज्योति प्रजापत द्वितीय व शीतल कंवर पंवार तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर अन्य संकाय सदस्य एवं छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजु त्रिपाठी ने किया तथा धन्यवाद की रस्म डॉ. कीर्ति माथुर ने अदा किया। कार्यक्रम में समिति सदस्य डॉ. फरहत बानो, डॉ. मनीषा चौबीसा, डॉ. संध्या पठाानिया, डॉ. सोफिया नलवाया आदि उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.