दुल्हन के गहने और नकदी भरा बैग ले भागा बदमाश

( 4634 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 17 10:01

चित्तौड़गढ़ | शहर के सेंती स्थित मैरिज गार्डन में रविवार रात शादी समारोह के दौरान हजारों रुपए की ज्वैलरी नकदी भरा बैग पार हो गया। जिसमेंं करीब 25-30 तोला सोना और दो लाख की नकदी होने का अनुमान है। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार बैग एक बच्चा लेकर भागा। मधुवन में स्थित पार्वती गार्डन में रविवार को सेंती निवासी लालचंद नाहर की पुत्री दिव्या के विवाह पर आशीर्वाद समारोह भोज चल रहा था। शहर के ही मेहता परिवार से बारात आई थी। दूल्हा-दुल्हन वरमाला डालने के बाद स्टेज पर थे। मुख्य द्वार के पास दुल्हन की मां ललिता नाहर के हाथ बैग था। जिसमें दुल्हन के सोने के जेवरात नकदी थी। मेहमानों से मेल मुलाकात के दौरान जैसे ही ललिता ने अपने हाथ का बेग पास के सोफे पर रखा, पलक झपकते ही बेग पार हो गया। गेट के पास शादी समारोह में ही आए कुछ बच्चों ने एक बच्चे को बेग लेकर भागते हुए देख लिया था। लोग पीछे-पीछे भागे, लेकिन बच्चा नजरों से ओझल हो गया। पता चलते ही शादी समारोह में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.