तापमान साढ़े 3 डिग्री बढ़ा

( 3494 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Jan, 17 08:01

जोधपुर| शहरमें रविवार को हवा थमने से अधिकतम तापमान साढ़े तीन डिग्री बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार हवा चल रही थी। वहीं मध्यप्रदेश की तरफ बना एक प्रति चक्रवात भी तापमान बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है। उत्तरी पूर्वी हवाएं उत्तरी हवाएं रुक गई हैं, जिससे ठिठुरन भी कम हो गई है। जोधपुर शहर में शाम के बाद सर्दी फिर बढ़ने लगी लेकिन ठिठुरन नहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिनभर हवाओं का दौर लगभग थमा हुआ था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.