पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों की कार्यकारिणी का गठन २२ को

( 3059 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 17 08:01

अधिक जानकारी के लिये गणपतसिंह से ...

जैसलमेर जैसलमेर जिले के पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारियों के सदस्यो के बैठक का आयोजन रविवार दोपहर १२.०० बजे स्थान मंगलसिंह पार्क में किया जायेगा।
पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी के संघ प्रदेश संगठन मंत्री चन्द्रवीरसिंह हमीरा ने बताया कि जैसलमेर जिले के पंचायती राज के कर्मचारियो के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले की कार्यकारिणी का गठन एवं जिला अध्यक्ष का निर्वाचन किया जायेगा। संगठन मंत्री ने सभी सदस्यो से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा पधारकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये गणपतसिंह से सम्फ किया जा सकता है।



साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.