ट्रंप के रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

( 9370 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 17 07:01

ट्रंप के रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने के मद्देनजर कई भारतीय र्चचा में आ रहे हैं। मशहूर भारतीय गायक मीका सिंह को शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्रंप द्वारा आयोजित रात्रिभोज में आमंत्रित किया गया। 39 वर्षीय गायक ने सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि वह मेहमान सूची का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। ट्रंप की बेटी इवांका के साथ सेल्फी को पोस्ट करते हुए मीका ने लिखा, ‘‘डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी में शामिल होना क्या सौभाग्य की बात है। उनकी मौजूदगी ने पूरी शाम रौशन कर दी। इस शानदार पार्टी का आनंद उठा रहा हूं। इवांका ट्रंप का शुक्रि या।’इवांका ने पार्टी में सफेद रंग का गाउन जबकि मीका ने काले रंग का सूट पहन रखा था।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.