रामलीला में ‘‘मोदी मास्क’ पहन कर आएंगे राम : राहुल गांधी

( 8241 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Jan, 17 07:01

रामलीला में ‘‘मोदी मास्क’ पहन कर आएंगे राम : राहुल गांधी खादी ग्रामोद्योग की डायरी और कैलेन्डर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर छपने के परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगले साल जब रामलीला होगी तब वहां भगवान राम ‘‘मोदी मास्क’ पहनकर आयेंगे। गांधी ने ऋषिकेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई मुद्दों को लेकर मोदी पर हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मंच से अपना फटा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों की बातें बहुत करते हैं लेकिन उनके कपड़े कभी नहीं फटते। गांधी ने तंज कसा और आरोप लगाया कि मोदी महंगे कपड़े पहनकर चरखा चलाते हैं और दो पूंजीपतियों को फायदा पंहुचाते हैं।कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि जिसके दिल में दर्द होता है वह तिरंगे की तरफ देखता है। इस तिरंगे के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है। जवान इस तिरंगे की खातिर सीमा पर खुशी-खुशी जान देता है।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.