वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

( 3598 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 09:12

राजसमंद | नाथद्वारा थाना क्षेत्र के बामनहेड़ा के पास दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह से लौट रहे युवक की मौत हो गई। नाथद्वारा पुलिस ने बताया करौली जिले के टपोतरा हाल जल चक्की कांकरोली निवासी अवधेश 29 पुत्र गिरिराज अग्रवाल जो बुधवार शाम काे बामनहेड़ा शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से अवधेश गंभीर घायल हो गया। जिसे आरके अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.