एमजी में व्याख्यान का आयोजन

( 5678 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 09:12

डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. संगीता माहेश्वरी, डॉ. इन्द्रा जैन, डॉ. मंजु त्रिपाठी, डॉ शिवे शर्मा, डॉ. सुनील दत्त शुक्ला, डॉ. मनोज कुमार सिंह छंगाणी एवं डॉ. अनिता अरोड़ा उपस्थित

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, में हिन्दी परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘‘हमारा समय और हमारा साहित्य’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ।
समारोह के मुख्य वक्ता प्रबुद्ध आलोचक डॉ. सत्यनारायण व्यास ने आज के दिशाहीन परिवेश और साहित्य में फैली अराजकता पर चिन्ता व्यक्त करते हुए साहित्य को जीवन मूल्यों का पर्याय बताया। उपाचार्य डॉ. यदुगोपाल शर्मा ने विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। हिन्दी परिषद प्रभारी डॉ. नवनीतप्रिया शर्मा ने इस सत्र में कराये गये कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। समारोह क अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. रामेश्वर आमेटा ने छात्राओं को श्रेष्ठ साहित्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अतिथियों का स्वागत डॉ. चन्द्रकान्ता बन्सल ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवनीतप्रिया शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. संगीता माहेश्वरी, डॉ. इन्द्रा जैन, डॉ. मंजु त्रिपाठी, डॉ शिवे शर्मा, डॉ. सुनील दत्त शुक्ला, डॉ. मनोज कुमार सिंह छंगाणी एवं डॉ. अनिता अरोड़ा उपस्थित थे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.