सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

( 3089 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 09:12

मकराना | मिंडकिया गांव में दस माह पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में परबतसर जेल भिजवा दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक अमरजीत सिंह बेदी ने बताया कि राजपुरा परेवड़ी निवासी पीड़िता गत मार्च माह में मिंडकिया गांव स्थित अपने पीहर आई हुई थी। इस दरम्यान 4 मार्च को आरोपी गोदूराम, बिलाल एवं गोकुल सभी जाति बनबागरिया निवासी डसाना तहसील डीडवाना ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिन्हें शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। बाद में उन्हें एसीजेएम न्यायालय मकराना में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में परबतसर उप कारागृह भिजवा दिया गया।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.