मिस्र में विस्फोट, 6 पुलिसकर्मी मारे गए

( 5486 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 07:12

काहिरा | मिस्र में हुए एक बम विस्फोट से छह पुलिसकर्मी मारे गए और छह लोग घायल हो गए। घायलों में नागरिक भी शामिल हैं। यह बम ग्रेट पिरामिड के समीप जांच चौकी के पास कूड़ेदान में रखा था। मिस्र की सरकारी समाचार एजेंसी मीना ने बताया है कि पिरामिड रोड पर एक मस्जिद के पास विस्फोट हुआ है। विस्फोट को मई महीने के बाद से मिस्र में सबसे खतरनाक हमला माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में दो पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में पुलिस वाहन के अलावा दो अन्य वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.