उत्तर से लेकर पूरब तक पड़ी कोहरे की मार

( 3002 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Dec, 16 07:12

नई दिल्ली } कोहरे ने उत्तर में जम्मू-कश्मीर से लेकर पूरब में पश्चिम बंगाल तक के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। देश के विभिन्न राज्यों में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सड़क के साथ रेल सेवा पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। दर्जनों ट्रेनों के समय बदलने पड़े हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।1इलाहाबाद की हंडिया तहसील में ठंड से चार लोगों की मौत हो गई। सड़क दुर्घटनाओं में सात की जान चली गई।1हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का असर दिखने लगा है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार व रविवार को बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव अधिक न होने से सिर्फ चोटियों पर बर्फबारी व प्रदेश भर में बादल छाए रह सकते हैं।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.